युवक कांग्रेस नर्मदापुरम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्ष कटकबार का स्वागत किया गया
सिवनी मालवा । युवक कांग्रेस नर्मदापुरम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्ष कटकबार का सिवनी मालवा विधानसभा में प्रथम आगमन पर बिधानसभा उपाध्यक्ष अक्षय गौर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के बिभिन्न गाँवों मे युवा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
सिवनी मालवा बिधानसभा के ग्राम साँवलखेडा कांदरखेड़ी आमुपुरा डोलरिया, बघबाड़ा, भीलट देव सिवनी मालवा नगर में दो पीपल बाबा, एवं गांधी चौक पर स्वागत एवं गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सिवनी मालवा में कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल के निवास पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे एवं युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार का फुल मालाओं के साथ सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
युवा कांग्रेस वि.सभा उपाध्यक्ष अक्षय गौर ने बताया कि पूरे म. प्र. में सबसे अधिक बोटो से जीतने वाले प्रत्याशियों में दूसरे नंबर पर हर्ष कटकवार है और नर्मदापुरम जिले में खुशी है सभी का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर बरिष्ठ नेता मुकेश पटेल, अजय रघुवंशी, रत्नेश रघुवंशी, आनंद गौर, रोहित रघुवंशी, अंकित रघुवंशी, प्रांजल रघुवंशी, गौरव यादव, मयंक दुबे,आशीष राजपूत, अखिलेश पांडे, शिवम् रघुवंशी,गौरव गौर सहित बड़ी संख्या मे युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
.jpg)
