ad

सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में तीन दिवसीय वार्षिक मेला का भव्य शुभारम्भ


 

सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में तीन दिवसीय वार्षिक मेला का भव्य शुभारम्भ

वात्सल्य मूर्ति मुनि सुव्रतसागर महाराज के मंगलमय सानिध्य में हुए कार्यक्रम

तालबेहट। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि की पावन धरा पर शुक्रवार को सुबह वात्सल्य मूर्ति बुंदेली संत मुनि सुव्रत सागर महाराज एवं मुनि संयम सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में चमत्कारी बाबा मूलनायक पारसनाथ स्वामी की अभिषेक शांतिधारा का आयोजन किया गया। प्रदीप जैन एन्ड पार्टी ललितपुर के मधुर संगीत में पूजन विधान किया। बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना के निर्देशन में  देवाज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण से तीन दिवसीय वार्षिक मेला का भव्य शुभारम्भ किया। दोपहर की बेला में विद्या गुरु विधान के साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का 58 वाँ पदारोहण दिवस मनाया। सायं काल की बेला में गुरु भक्ति एवं 48 दीपकों से मंगल आरती की गयी। इस मौक़े पर राजेंद्र जैन टूंका, अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, संयुक्त मंत्री विकास भंडारी, अमित कुमार, अक्षत जैन सहित क्षेत्र प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं निकटवर्ती सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। ऑडीटर पंकज भंडारी ने बताया कि 8 नवंबर शनिवार को सुबह अभिषेक शांतिधारा पारसनाथ विधान एवं दोपहर में विमानोत्सव, जल विहार, गजरथ वेदी पर कलशाभिषेक एवं रात्रि में विराट कवि सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानचंद बबीना एवं आभार व्यक्त जयकुमार कंधारी ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post