ad

पवित्र गंगोत्री धाम से रामेश्वरम तक की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले पदयात्रियों का सागर वासियों ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन


 

पवित्र गंगोत्री धाम से रामेश्वरम तक की आध्यात्मिक यात्रा पर निकले पदयात्रियों का सागर वासियों ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन

हरी प्रसाद कर्मी की पदयात्रा नव सृजन के अरुणोदय का समय-आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी

सागर । नवयुग का दृश्य मान अवतरण "प्रभात काल की अरुणोदय की समतुल्य मान्यता हो तो उसकी किरणें भारतीय संस्कृति के अजस्त्र अनुदानों को विश्व भर में हरी प्रसाद कर्मी को भारत भ्रमण के दौरान विचरण करती हुई दिखाई देगी। संत पूरण दास साहू और हरी प्रसाद कुर्मी सागर के ऐसे गौरव पुरुष हैं जिन्होंने गंगोत्री से रामेश्वरम तक की पदयात्रा का संकल्प लेकर 12 राज्यों की विविधता, संस्कृति, जागृति और सनातन धर्म की अलख जगाने में मील का पत्थर साबित होगी।

यह विचार श्री देव पहलवान बब्बा मंदिर में गंगोत्री धाम से रामेश्वरम तक की पदयात्रा कर रहे हरिप्रसाद कुर्मी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं संत पूरन दास के नागरिक अभिनंदन समारोह में अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी शिक्षाविद ने व्यक्त किये। प्रारंभ में  पदयात्रियों ने श्री पहलवान बाबा मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना पंडित रामेश्वर प्रसाद तिवारी, पंडित नरेंद्र व्यास, पंडित राम दुबे, पंडित महेंश त्रिपाठी धर्माचार्य ने वेद मंत्र उच्चार पूर्वक स्वस्तिवाचन के साथ सम्पन्न कराई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा परिमार्जित साफ सुथरी स्वच्छ जीवन शैली अपनाते हुए हरी प्रसाद कर्मी की 3200 किलोमीटर की धर्म यात्रा लोकप्रवाह1 के साथ ही शांति, विकास, विश्व कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगी। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा महान धर्म जागरण और मानवता को एक जुट करने भारतीय दर्शन ज्ञान परंपरा के संवाहक हैं दोनों पदयात्री हरिप्रसाद एवं पूरनलाल, शिक्षा शास्त्री डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि पुरुषार्थ से बनता है मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता, इस अवसर पर सनातन धर्म प्रचार समिति के आर एस दीक्षित, सुबोध मलैया भारत तिब्बत मैत्री संघ, वी पी उपाध्याय कवि एवं पीएन मिश्रा पटना किशोर गौतम,  वी के दुबे प्राचार्य एमएलबी स्कूल, आशीष दुबे, भूपेंद्र राठौर एडवोकेट,  पंडित मदन गोपाल कटारे, देवेंद्र हजारी गायत्री परिवार, अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के बलवंत राठौर, आभार मोहित कुर्मी ने व्यक्त कर पद यात्रियों का स्वागत अभिनंदन किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post