विहिप मातृशक्ति ने देव दीपावली पर किया कार्यक्रम आयोजित
सनातन धर्म में देव दीपावली अत्यंत पावन उत्सव
151 दीपों से जय श्री राम,स्वास्तिक एवं ॐ चिन्ह बनाए गए
इटारसी । विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति बहनों के द्वारा गांधीनगर स्थित चामुंडा चौराहे पर पंचवटी हनुमान जी महाराज के मंदिर में देव दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। मातृशक्ति ने 151 दियों से जय श्री राम,स्वास्तिक एवं ॐ चिन्ह को प्रतीकात्मक रूप से बनाया। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती कर बूंदी का भोग लगाकर प्रसादी के रूप में वितरण किया।
नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने बताया कि इस दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर का संहार करके देवताओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी इसलिए देवताओं ने आनंद स्वरूप दीप जलाकर उत्सव मनाया था।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजिका तरुणा सोनी, नगर सह संयोजिका आरती मालवीय,सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते,रानी मनवारे,मीरा तिवारी,अंजलि नागेश,कुसुम मेहरा,सुषमा यादव,पार्वती पटेल,अल्पना दुबे,अनीता राठौर,पुष्पा मौर्या,मधु मौर्य,सुमन चौहान,पूजा सोनी,चंद्रकला नागवंशी के साथ साथ जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत एवं जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया का सहयोग रहा।
जारीकर्ता
अनुरुद्ध चंसौरिया
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
नर्मदापुरम
.jpg)
