ad

वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी कार्यालय पहुंचे सांसद और विधायक



वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी कार्यालय पहुंचे सांसद और विधायक  

वरिष्ठ नागरिक के रूप में आते रहेंगे डॉ शर्मा

पुस्तकालय का होगा उन्नयन , मिलेगा स्टाफ

इटारसी । पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा द्वारा नगर पालिका के सहयोग से संघ को दिए गए भवन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं स्वयं विधायक शर्मा जी पहुंचे वरिष्ठ जन से मुलाकात कर कुशल क्षेम जानी तथा नई पीढ़ी को मार्गदर्शन और सही दिशा में ले जाने के प्रयास की अपेक्षा की,विधायक जी ने असुरी और दैव शक्ति के अंतर को बूढ़े जामवंत जी के उदाहरण से वरिष्ठ जनों का समाज में महत्व बताया एवं एक नेता नहीं अपितु वरिष्ठ नागरिक के रूप में कार्यालय में आने का आश्वासन भी दिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी  ने भी राम चरितमानस की प्रथम चौपाई का विस्तार से अर्थ समझाते हुए संघ के सभी साथियों से समाज हित में कुछ अनुकरणीय करने का आव्हान किया तथा कक्कुजी तिवारी वाचनालय एवं पुस्तकालय को नए आयाम देने एवं उन्नयन का आश्वासन भी दिया।

साथ ही लोकसभा की कार्यवाही में भविष्य में वरिष्ठ जनों को शामिल करने की बात भी कही,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वाचनालय संचालन के लिए स्टाफ उपलब्ध कराने का वादा किया,ल।

स्वागत उद्बोधन संरक्षक डॉ अनिरुद्ध कुमार शुक्ला ने संघ के उद्देश्य और कार्य प्रणाली की जानकारी अध्यक्ष अशोक दुबे और सचिव जी डी पाटिल ने दी अपनी शायरी के साथ आभार प्रदर्शन एम एल पटेल ने किया,इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, तैराकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीयूष शर्मा,ओबीसी के जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी,विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोतरा   सहित संघ के संरक्षक आर सी वर्मा, ए पी चौधरी,शिव नारायण चौधरी छोटे भैया, संतोष दीवान,लीलाधर मनमारे,राजेंद्र दीवान,टी आर चोलकर,टीकाराम, धार्मिक, कवि रामवल्लभ गुप्ता,राजेश गुप्ता,शिव शरण चौधरी,बच्चू भैया,राजेंद्र चौधरी, आर एल मौर्या,रेलवे फेडरेशन  मंडल अध्यक्ष रमन सिंह, बी एल कैथवास,विद्युत मंडल संघ से भागीरथ मेहरा, आर एस बड़कुर, राजेंद्र दीक्षित,संजय द्विवेदी,दिनेश दुबे,अशोक मालवीय, एस एस चौधरी, सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं रिटायर्ड कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post