ad

महिला काव्य मंच , दुबई में विवेक रंजन श्रीवास्तव ने पढ़ी रचनाएँ


 

महिला काव्य मंच , दुबई में विवेक रंजन श्रीवास्तव ने पढ़ी रचनाएँ

दुबई।  सारस्वत रिश्ते वसुधैव कुटुंबकम् वाले होते हैं। शब्द आत्मीयता के आधार बंट हैं। दुबई में आज शाम स्नेहा जी के आवास पर पंजीकृत संस्था महिला काव्य मंच ( मन से मंच तक ) के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी रखी गई। मेरे अतिरिक्त सिंगापुर से अनुसुइया साहू जी,  विश्व साहित्य सेवा संस्थान का भी आगमन दुबई हुआ है। 

डाक्टर दंपति अनिल सक्सेना जी जिनकी खासियत किडनी आधारित चित्रांकन और कराओके सिंगिंग है, ने रात्रि भोज का आयोजन उनके आवास पर किया था। गोष्ठी में किताबवाली नूपुर ( यह उनके बुक रिव्यू यू ट्यूब चैनल का नाम है) , मार्मिक कविता के लिए जाने जानेवाले हरीश खत्री, तरन्नुम में गज़ल की हस्ताक्षर कौसर भुट्टो जी , केतकी जी , रेखा जी , संगीता जी , हिंदी और अरबी के साहित्य के प्रकाशक व्यास जी सहित कई साहित्यिक मित्रों से आत्मीय भेंट हुई। कविताएं सुनी , सुनाई। फिल्मी गीत भी गए गए ।

सुस्वादु भोजन हेतु डाक्टर श्रीमती सक्सेना का धन्यवाद ।

कुल जमा एक अंतरराष्ट्रीय अद्भुत साहित्यिक काव्य तथा विमर्श का आयोजन रहा । 

हमने सुनाया..

सारस साइबेरिया के


कल आये थे

सारस साइबेरिया के

मेरे घर के सामने की झील पर

बिना वीसा बिना पासपोर्ट

तुम्हारी सरहदों से होकर .

उन्हें यहां आने से रोक नहीं सकती

कोई

एक रंग में रंगी सेना या किसी पूर्वाग्रह से ग्रस्त सरकार .

तुम सिर्फ

कागजो के नक्शे पर

लकीरें सुर्ख कर

सीमायें बना सकते हो


अकारण जेहाद के फितूर में

उगा सकते हो

नई नई सरहदें

सरहदों पर कटीले तार

चौकियां और बंकर

निगरानी कर सकते हो 

ड्रोन और सेटेलाइट से 

पर क्या तुम

रोक सकते हो ?

धूप हवा और बादलो की आवाजाही

सीमा पार उगे वृक्ष की

इस पार पड़ती परछाई

इधर बजते संगीत की

उस पार गूंजती स्वर लहरियां


नहीं रोक सकते 

मेरी कवितायें

जो समेटने को आतुर हैं

सारी सृष्टि को 

अपनी बाहों में

साइबेरिया के सारसो का संदेश है

वसुधैव कुटुम्बकम .

0

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post