ad

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज इटारसी में धूमधाम से मनाया गया तुलसी शालिगराम विवाह


 

श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज इटारसी में धूमधाम से मनाया गया तुलसी शालिगराम विवाह

 इटारसी । नगर के प्रतिष्ठित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में 1971 से तुलसी शालिगराम विवाह का आयोजन होता रहा है इस वर्ष भी यह विवाह धूमधाम से आयोजित किया गया तुलसी के रूप में कुमारी सृष्टि मालवीय एवं शालिग्राम के रूप में कुमारी मेघा पटेल पात्र बनकर आई। पंडित सत्येंद्र पांडेय पंडित पीयूष पांडेय  ने तुलसी शालिगराम विवाह संपन्न कराया। यजमान के रूप में  सुनील दुबे शिक्षक एवं श्रीमती किरण दुबे ने तुलसी का कन्यादान किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, सचिव जितेंद्र अग्रवाल बबलू ,कोषाध्यक्ष दीपक जैन, एवं सुरेंद्र राजपूत सोनी, घनश्याम तिवारी,ओमप्रकाश कैथवास, उदित दुबे,शिवराज डोनी, संकल्प मौर्य, मयंक कलोसिया,अशोक सराठे सहित महिला श्रद्धालु भी मौजूद थी। तुलसी शालिग्राम विवाह के अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई एवं बारातियों के स्वागत सहित मिष्ठान वितरण किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post