ad

मौहल्ला समिति के दीपावली मिलन समारोह में महत्वपूर्ण सुझाव आए


 मौहल्ला समिति के दीपावली मिलन समारोह में महत्वपूर्ण सुझाव आए

इटारसी । मोहल्ला समिति  अहिल्यानगर वार्ड नं 23 का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में किया गया ।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व डाइट प्राचार्य सुश्री सी पी ठाकुर द्वारा की गई।

इतनी शक्ति हमें देना दाता के  प्रेरक गीत के सामूहिक गायन से बैठक आरंभ हुई।

 बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे के गले मिलकर एवं मिष्ठान खिलाकर दीपावली पर्व की बधाई दी।

मिलन समारोह में विचार विमर्श के दौरान सदस्यों ने भारतीय स्टेट बैंक केचार माहों से बंद पड़े एटीएम केंद्रों को खुलवाने,  सन 2014 में  इटारसी में रेडियो एफएम केंद्र की घोषणा होने के उपरांत उसकी स्थापना ना होने, एस डी ओ पी कार्यालय के नहीं हटने से न्यास कॉलोनी के नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधाओं , रेल्वे स्टेशन के गेट सामने पीपल का वृक्ष लगा होने से बन रही अतिक्रमण की समस्या, कस्तूरबा कन्या शाला के ध्वस्त कक्ष का  दुरुपयोग रोकने , मौहल्ले में कुत्तों के आतंक के होने आदि  अन्य समस्याएं गिनाई।

सर्व सहमति से निर्णय हुआ कि इन जीवंत समस्याओं के समाधान के लिए विधायक कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधक को  ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की जावेगी। 

मिलन समारोह में सर्व सहमति से समिति का प्रवक्ता सुनील दुबे को बनाए गया।

सीपी ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय  उद्बोधन में समिति के क्रियाकलापों की सराहना की एवं वार्ड में महिला जागृति अभियान चलाने की बात रखी।

 कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने एवं आभार सुनील दुबे ने जताया।

बैठक नवनीत कोहली ,राकेश जाधव देवेन्द्र पटेल, राजकुमार दुबे ,संतोष शर्मा ,हैप्पी शर्मा ,के पी सैनी ,मुकेश दुबे ,अशोक भाट ,विजय दुबे ,डी एस बाजपेई ,जीपी दीक्षित ,प्रकाश ताम्रकार ,लीलाधर यादव,  हैप्पी शर्मा आदि रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post