ad

अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का जनसम्पर्क : नर्मदा भवन भोपाल के अध्यक्ष सुशील विल्लोरे ने मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा


अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का जनसम्पर्क : नर्मदा भवन भोपाल के अध्यक्ष सुशील विल्लोरे ने मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा

इटारसी । अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पद हेतु होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों का निरंतर जनसंपर्क जारी है इसी श्रृंखला में इटारसी इकाई से मुलाकात करने एवं अपना वचन पत्र देने नर्मदा भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील विल्लोरे इटारसी पहुंचे। इटारसी इकाई की ओर से श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में आयोजित समारोह में महासभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी  सुशील विल्लोरे का आत्मीय स्वागत किया गया ।  सुशील बिल्लोरे के साथ मे आये भोपाल इकाई अध्यक्ष  सुभाष पगारे ,एवं गोविन्द गुहा ( अध्यक्ष श्री नर्मदा सेवा समाज), सुरेश काशिव  ( कार्यकारिणी सदस्य ) एवं महिला महासभा अध्यक्ष श्रीमती सरिता पारे  श्रीमति विभा पाराशर  (उपाध्यक्ष श्री नर्मदा सेवा समाज भोपाल ) वानापुरा इकाई अध्यक्ष आदित्य चौरे का भी  पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सुशील विल्लोरे ने वचन पत्र समाज के सदस्यों को दिया और उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि वह अध्यक्ष निर्वाचित होते हैं तब समाज के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करेंगे। इटारसी इकाई अध्यक्ष मनमोहन पगार में अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र से महासभा का अध्यक्ष बनना चाहिए क्योंकि  पी सी शर्मा के बाद अभी तक इस क्षेत्र से कोई अध्यक्ष नहीं बना है। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुशील विल्लोरे को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को गोविंद गीते भोपाल एवं प्रमोद पगारे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर इटारसी इकाई अध्यक्ष  मनमोहन पगारे  ,सचिव  प्रमोद पगारे , कोषाध्यक्ष  सुरेन्द्र साकल्ले , वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अरविन्द शुक्ला  एवं वरिष्ठ संरक्षक  राजेंद्र कुमार पारे ,, दिनेश विल्लोरे, कमलेश  पगारे ,  सी पी पाराशर ,  , सुशील पाराशर , माहिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पारे , श्रीमति पुष्पा पगारे , श्रीमति आभा शर्मा  उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला द्वारा किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post