ad

सांसद ने कविता के जरिये सावरकर को दी श्रद्धांजलि, विधायक बोले—“कांग्रेस देश नहीं, जाति देखती है”, नपाध्यक्ष ने ‘बाबा की मंडली’ पर कसा तंज


सांसद ने कविता के जरिये सावरकर को दी श्रद्धांजलि, विधायक बोले—“कांग्रेस देश नहीं, जाति देखती है”, नपाध्यक्ष ने ‘बाबा की मंडली’ पर कसा तंज

सावरकर स्टेडियम लोकार्पण में गरजे नेता — राहुल पर हमले, सावरकर की वीरता का बखान

: पुरानी इटारसी में डेढ करोड रुपये लागत से बने वीरसावरकर स्टेडियम व वीर सावरकर प्रतिमा का अनावरण हुआ 

इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा पुरानी इटारसी में डेढ करोड रुपये की लागत से बने वीर सावरकर स्टेडियम व दशहरा मैदान का लोकार्पण और वीर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण आज सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नपा उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, स्थानीय पार्षद जिमी कैथवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, राहुल चौरे, दीपक अठौत्रा,सीएमओ रितु मेहरा, सभापति राकेश जाधव सहित अन्य की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि अलोचना की चिंता नहीं, हमारा मंशा सही काम करने की है।  उन्होंने कहा वीर सावकर को दो-दो अजन्म कारावास की सजा मिली,इतिहास में  सिर्फ उन्हें ही मिली। उन्हेांने अपने रक्त से कालापानी की काल कोठरी में इतिहास लिखा। उन्होंने कहा कि इल्जाम लगाना आसान होता है। सांसद ने कविता के माध्यम से कहा,  

पूजे न शहीद गए तो फिर, यह पंथ कौन अपनाएगा।

तोपों के मुंह से कौन अकड़ अपनी छातियां अड़ाएगा।

चूमेगा फन्दे कौन, गोलियां कौन वक्ष पर खाएगा।

अपने हाथों अपने मस्तक फिर आगे कौन बढ़ाएगा।

पूजे न शहीद गए तो फिर आजादी कौन बचाएगा।

उन्होंने कहा कि  वंदेमातरम की 150 वी जयंती पर हमने वीर सावरकर के नाम पर स्टेडियम बनाया और प्रतिमा लगाई इसके लिए नगरपालिका को बधाई। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए बिना उन्हें घेरते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान को जेब में रखा और जेबी से निकालकर  नाटक नौटंकी कर शपथ ली। उन्होंने संविधान जैसे महा ग्रंथ का अपमान किया। संविधान कोई जेब में रखने की चीज है। उन्होंने कहा कि हमें वीर सावरकर को भी याद करना है और भगत िसंह को भी याद करना है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि - 

वीर सावरकर के बारे में पंडित जवाहर लाल नेहरु ने भारत एक खोज पुस्तक में लिखा है, वे बडे स्वतंत्रता सैनानी थे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 28 मई 1970 को वीर सावरकर के नाम पर  डाक टिकट जारी की थी। विधायक ने कहा  अरे कांग्रेसी मुर्खो तुम राहुल बाबा की बात नहीं मानो, वह तुम्हे समुद्र में डूबा देगा। विधायक ने कहा अभी पचमढी आया, पता नहीं क्या सिखाएगा।  विधायक ने कहा यह देश की नहीं सोचते, ये सेना में जाति खोजते हैं।  मैं सभी से कहता हूं इन गददारों का साथ मत दो। सावरकर को बदनाम किया तो कोई राष्ट्र के लिए काम नहीं करेगा, वह सोचेगा कि आने  वाली पीढी तो गाली देगी। विधायक ने कहा ये राहुल बाबा अपनी दादी का कहना नहीं मानते तो यह देश की क्या सुनेगे। विधायक ने कहा इटारसी से पहले  गुंडे खत्म किए अब ब्लेकमेलर खत्म करेंगे। भले ही एक पारी और खेलनी पडे। 

 राहुल बाबा से लेकर बाबा की मंडली पर गरजे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे- 

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका परिषद में जब सूखा सरोवर मैदान का नाम वीर सावरकर स्टेडियम करने का प्रस्ताव लेकर आए तो कांग्रेसी विरोध करने लगे। कांग्रेस पार्षदों से ज्यादा अन्य कांग्रेसी विरोध करने लगे। वे कार्यालय के नीचे विरोध कर रहे थे, हमनें पूछा क्यों विरोध कर रहे हो,  तो कहने लगे विरोध कर रहे हैं, कारण पूछता को कहने लगे, राहुल जी विरोध करते हैं इसलिए विरोध कर रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा आज बाबा (राहुल) पचमढी आए हुए हैं। भगवान संयोग बना देता है, जो सबसे ज्यादा विरोध करते हैं वे उनके सामने ही हम वीर सावरकर की प्रतिमा अनावरण कर रहे हैं। प्रभु ने उन्हें यहां पहुंचाया कि जाओ और वहां इतिहास पढो। पंकज चौरे ने कहा कि वीर सावरकर ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सैनानी थे जिन्हें दो उम्र की कालापानी की सजा सुनाई गई। उन्होंने खिलाडियों से कहा आपको यह स्टेडियम खेलने के लिए दे रहे हैं। खेल में संघर्ष और कठिन चुनौती से ही आगे बढ पाते हैं, ऐसे ही कठिन संघर्ष और चुनौतियों का सामान वीर सावरकर जी ने किया। 

स्थानीय स्तर पर बोलते हुए नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि आजकल हमारे शहर में बाबा (राहुल) की पंचायत लगती है, ये माइक लेती है और कही पर भी जाकर बैठ जाती है। वैसे उनके पास कोई जानकारी तो नहीं होती। कागज कोई उपलब्ध करा देता है। कहते हैं हम भांडा फोड करेंगे। पूछो तो कहते हैं हम वार्ड 34 में बन रहे इनडोर स्टेडियम को नहीं बनने देंगे। उन्होंने काम रुकवा भी दिया। इनडोर स्टेडियम वहां बन रहा था जहां कभी दल दल थी, गंदगी थी। ये लोग 8-10 कांग्रेसी सिर्फ विकास विरोधी है, कैसे विकास के काम रोकना है इसके लिए चिंतन मनन करते रहते हैं।  

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा मैं धन्यपवाद देता हूं उस वार्ड के लोगों को जो स्व प्रेरणा से विधायक जी और सांसद जी को ज्ञापन देने आए कि हमें इनडोर स्टेडियम चाहिए। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा - तरकश में जितने तीर हे तु चलाकर देख ले, एक बार नहीं हजार बार आजमाकर देख ले , हर बाजी जीत जाऊंगा में , चाहे तु शतरंज के हर खाने में वजीर सजाकर देख ले ! 

 नपाध्यक्ष ने कहा अब दोबारा पंचायत लगाकर बैठे आडिटोरियम के लिए। कहने लगे यह जमीन तो नपा की नहीं है, इसमें अतिरिक्त काम क्यों हो रहा है। हम कह रहे हैं अब ऑडिटोरियम जाकर देखे अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन इन्हें यह बुरा लगता है। 

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि इन लोगों के कारण बीच में दो तीन महीने मुझे अच्छा नहीं लगता था। मैंने कुछ मित्रों से पूछा कि पहले के अध्यक्ष कैसे काम कर लेते थे इन लोगों के बीच। तो कुछ ने कहा उनसे पूछा लो। पुराने वाले मेरे मित्र हैं तो उनसे पूछा तो कहा हम भी झेल लेते थे तुम भी झेल लो। लेकिन हमारी बहन सीएमओ रितु मेहरा का जो इन ब्लेकमेलरों से डरी नहीं । उन्होंने हमसे कहा बहुत परेशान करते हैं ब्लैकमेलर तो। हमनें कहा कलम आपकी चलेगी। बाकी हम, विधायक जी और  सांसद जी देख लेंगे। हम नगरपालिका के ब्लैकमेलरों को खत्म करेंगे, अभी एक दो तो ठीक हो गए है, बाकी भी जल्द ठीक हो जाएंगे। नपाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में हमारी मातृशक्ित अध्यक्ष बनेगी इसलिए हम ब्लैकमेलर मुक्त नगरपालिका करके जाएंगे। 

उन्होंने अपना भाषण खत्म करते समय एक कविता और पढी, कहा, 

लोहा जितना तपता है उतनी ही ताकत भरता है सोने को जितनी आग लगे उतना ही प्रखर निखरता है हीरे पर जितनी धार लगे वो उतना ही खूब चमकता है सूरज जैसा बनना है तो सूरज जैसा जलना होगा नदियों सा आदर पाना है तो पर्वत छोड़ निकलना होगा हर संकट का हल होगा आज नहीं तो कल होगा।

  डेढ करोड रुपये में बना स्टेडियम:

नगरपालिका परिषद इटारसी ने पुरानी इटारसी में खेल गतिविधियों को बढावा देने और सांस्कृतिक आयोजन के लिए इस स्टेडियम का निर्माण डेढ करोड रुपये से कराया है। इस स्टेडियम के लोकार्पण से पहले ही यहां राज्य स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। 

1800 की सिटिंग कैपेसिटी: इस स्टेडियम में 1500 से 1800 दर्शकों की सिटिंग कैपेसिटी है। मैदान 110 मीटर लंबा और 100 मीटर चौडाई का है। 05 गेट स्टेडियम में प्रवेश के लिए रखे गए हैं। 4 हॉल है, जिसमें एक खिलाडियों के लिए मीटिंग हाल बाकी खिलाडियों के लिए सपोर्टस सामग्री रखने के लिए हॉल बने हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post