शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में 'जनजातीय गौरव दिवस' पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में भारत की आज़ादी के महानायक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 'जनजातीय गौरव दिवस' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं और प्राध्यापकों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष को याद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में ही अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंक दिया था। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।प्राध्यापक नीतू अहिरवार ने भगवान बिरसा मुंडा द्वारा जनजातीय संस्कृति और समाज के लिए किए गए कार्यों की याद दिलाते हुए कहां कि उनका त्याग और समाज के प्रति उनका समर्पण आज भी अनुकरणीय है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की अधिकारी डॉ. भावना यादव ने कहा कि एनएसएस की स्वयंसेविका होने के नाते, हमें भगवान बिरसा मुंडा के मूल्यों को अपनाकर समाज की सेवा करनी चाहिए और देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम के संचालक डॉ शिरीष कुमार परसाई ने कहा, जनजातीय गौरव दिवस मनाना सिर्फ एक रस्म नहीं है, बल्कि यह उन महान बलिदानों को याद करने का अवसर है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। कार्यक्रम में डॉ हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्रीमती पूनम साहू, श्री रविंद्र चौरसिया, डॉ शिखा गुप्ता, डॉ नेहा सिकरवार, तरुणा तिवारी,प्रिया कलोसिया, करिश्मा कश्यप तथा अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
प्राचार्य
.jpg)
