ad

तारीख 20 को शुक्र का राशि परिवर्तन : अंगारक ग्रहों की चपेट में आएगा शुक्र


 

तारीख 20 को शुक्र का राशि परिवर्तन : अंगारक ग्रहों की चपेट में आएगा शुक्र

बनेगा त्रिग्रही, चतुर ग्रही  योग से वैश्विक स्तर पर  होगा प्रभाव

माह के अंत में शनि, बुध होंगे उदय , मौसम पर पड़ेगा प्रभाव होगी बारिश

भोपाल। 20 दिसंबर को दैत्य गुरु शुक्राचार्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं अस्त चल रहे शुक्र वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में धनु राशि में मंगल सूर्य का अंगारक योग बना हुआ है यह योग राजा एवं सेनापति मंगल के द्वारा निर्मित है इस योग के प्रभाव क्षेत्र में आने से शुक्र त्रिग्रही योग का निर्माण करेगा। शुक्र आतंकवाद को संरक्षण देने वाला ग्रह  है यह आगामी समय लगातार अंगारक ग्रहों की चपेट में रहेगा  अर्थात यह कई देशों के राजा एवं सेनापतियों के लिए शुभ नहीं है ,किसी देश में सत्ता परिवर्तन होगा अनेक देश आतंकवाद के प्रति एकजुट होकर संगठित होंगे ।

ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के पंचांगकर्ता ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बताया कि यह त्रिगृही योग धनु राशि पर बन रहा है। दिसंबर माह के अंत में 29 दिसंबर को बुध के धनु राशि में परिवर्तन से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा यह योग संकट की ओर ले जा रहा है धीरे-धीरे ग्रह संकट की ओर बढ़ रहे हैं अर्थात मार्च 2026 तक मीन राशि पर पांच और छह ग्रह तक इकट्ठा हो जाएंगे। 

पंडित गौतम के अनुसार यह ,उत्पात्त योग, 1971,  1962 ई ईस्वी में बना था यह अशुभ है युद्ध आदि प्राकृतिक प्रकोप से हानि संभव है। 

मांह के अंत में 31 दिसंबर को न्याय के देवता शनि उदय होंगे तथा 2 जनवरी को व्यापारिक ग्रह बुध उदय होंगे, ऐसे में नव वर्ष 2026 ई के उदय से ही प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं जिससे मौसम में परिवर्तन होगा बूंदाबांदी, आशिक बादल चाल ,कोहरा आदि के प्रकोप के साथ चतुर्ग्रही योग का प्रभाव युद्धादि जैसी स्थितियां निर्मित करेगा आगामी समय कई देशों में रोजमर्रा,खानपान की वस्तुओं में कमी से महंगाई होगी अतः व्यापारी वर्ग सोच समझकर व्यवसाय करें सावधानी की आवश्यकता है। 

             

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post