ad

तालबेहट में मुनि संघ का हुआ शुभ आगमन


 

तालबेहट में मुनि संघ का हुआ शुभ आगमन

ललितपुर। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि से विहार कर मुनि 108 अभेद सागर महाराज एवं मुनि 108 अगर्भ सागर महाराज का आगमन तालबेहट हुआ तो हाइवे राजमार्ग पहुंचकर मुनि संघ की भव्य अगुवानी की। मुनि संघ ने वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन किये। मुनि अभेद सागर महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा हमें ईंट का जवाब पत्थर से नहीं देना अपितु पत्थर ही बन जाना है। उन्होंने धर्म का मर्म समझाते हुए कहा की हमें राग - द्वेष की जंजीरों से मुक्त होना है। जैन दर्शन के अनुसार जीवन में जो भी घटित होता है उसे अच्छा ही समझना चाहिए। इस मौक़े पर उत्तमचंद्र, विजय जैन, पुष्पेंद्र कुमार, प्रवीन भंडारी, महेंद्र जैन, अशोक कुमार, श्रेयांश जैन, सुशील मोदी, प्रदीप एड, विकास पवा, हितेंद्र पवैया, कपिल मोदी, विकास भंडारी, रोहित बबीना, मनीष जैन, अरविन्द कुमार, पुनीत जैन, गौरव विरधा, संदीप पवा, अमित कडेसरा, सिद्ध जैन आदि मौजूद रहे। संचालन एवं आभार व्यक्त विशाल जैन पवा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post