ad

कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुगण धर्म और संस्कृति से जुड़े रहते हैं-दीदी सावित्री देवी तिवारी



कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुगण धर्म और संस्कृति से जुड़े रहते हैं-दीदी सावित्री देवी तिवारी

किशोर नगर में भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकली भव्य कलश यात्रा

खंडवा। कथाओं के माध्यम से धर्म की प्रभावना के साथ श्रद्धालुगण धर्म और संस्कृति से जुड़े रहते हैं। कथा श्रवण से ही हमारे मन को शांति के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। महापुराण कथा श्रवण से मनुष्य का जीवन तर जाता है। वही यदि संकल्प के साथ कथा सुनी जाए तो पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। हम सब का सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश के खंडवा में कथा का आयोजन हो रहा है। यह बात सोमवार को किशोर नगर रहवासी संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल एवं मनोकामनेश्वर महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के प्रारंभ दिवस पर उपस्थित श्रद्धालुओं को अवधपुरी भोपाल की संगीत गुरु कथा प्रवक्ता कृष्ण प्रिया पूज्य दीदी सावित्री देवी तिवारी के कहीं। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का  आयोजन मंदिर पुजारी पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य में सोमवार 22 दिसम्बर से रविवार 28 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक किशोर नगर में होगा। कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को प्रातः 10 बजे कलश पूजन के पश्चात दोपहर 12 बजे से एक भव्य कलश यात्रा संघ अध्यक्ष पं प्रेम नारायण तिवारी के दिशानिर्देश में कथा स्थल हनुमान वाटिका से क्षेत्र में निकाली गयी। जिसमें बैंड बाजों की मधुर भक्तिमय स्वर लहरियों के साथ बड़ी संख्या में नन्नी मुन्नी बालिकाओं के साथ मातृशक्ति ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा में कथा के मुख्य यजमान अपने सिर पर श्रीमद महापुराण ग्रंथ धारण किए हुए चल रहे थे। वही राधा एवं श्रीकृष्ण के रूप में नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। श्री मंगवानी ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 5 बजे तक आयोजित होगी। कथा के दौरान मनोकामनेश्वर महिला मंडल मातृशक्ति, किशोर नगर रहवासी संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा संघ, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, महिला मंडल आनंद नगर, सुभाष नगर, शुक्ला नगर, कावेरी विहार कालोनी आदि समिति पदाधिकारी, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रथम दिवस की कथा का श्रवण किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post