संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस :देश बचेगा तो हम और हमारी संस्कृति बचेगी: साध्वी राधादेवी
इटारसी। स्थानीय वृंदावन गार्डन में जारी सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी राधादेवी ने देश की सेवा के लिए पूर्ण रूपेण समर्पित रहने के लिए जोर देकर कहा कि देश बचेगा तो हम सब बचेंगे, हमारी संस्कृति बचेगी। इसलिए सर्वप्रथम देश धर्म होना चाहिए। कथा में साध्वी जी ने भगवान की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कन्हैया, जिसने अभी चलना भी नहीं आता है उन्होंने पूतना का उद्धार कर दिया। थोड़ा बड़ा होते ही प्रभु ने ऐसी ऐसी लीलाएं की कि राक्षसों को नींद आनी बंद हो गई।
अकासुर बकासुर पता नहीं कितने राक्षसों को अंत किया और गोप गोपियों को आनंदित कर दिया।
कथा को विस्तार देते हुए कथाव्यास राधा देवी ने कहा कि भगवान ने गिरिराज पर्वत आदि लीला करते हुए काली दह में कूदकर शेषनाग के जहर से सभी बृजवासियों को मुक्त किया। छोटी सी अवस्था में अनेक माखन चोरी की लीला करते हुए कुबड़ा देवी का उद्धार कर कंस का वध कर वासुदेव देवकी और उग्रसेन को कंस के कारागार से मुक्त किया। महामंडलेश्वर श्री भैयादास महाराज ने कहा कि आज हम सब को जाति पाती को छोड़कर देश की सुरक्षा के लिए संगठित होना चाहिए और जो भी नेता जाति पाती में बांटने की बात करे उसको अपने नगर क्षेत्र में घुसने ही नहीं देना है क्योंकि हम बटेंगे तो निश्चित कटेंगे। मंगलवार की कथा में क्षेत्रीय विधायक सीतासरन शर्मा कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने व्यासगादी का पूजन एवं कथाव्यास का स्वागत किया। कथा में भाजपा महिला मोर्चा ने भी व्यास पूजा कर साध्वी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में आयोजक समिति सेवन स्टार ग्रुप पूरे तन मन धन से कथा में सेवा कर पुण्य अर्जित करने में तत्पर है।

Tags:
समाचार
.jpg)