ad

गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के करकमलों से गौशाला में नवीन शेड का हुआ लोकार्पण


 

गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के करकमलों से गौशाला में नवीन शेड का हुआ लोकार्पण

इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित श्री द्वारकाधीश राम जानकी मंदिर समिति एवं जनसहयोग से संचालित श्री श्रीजी कृपा गौशाला में सोमवार को नवीन शेड का लोकार्पण हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के कर कमलों एवं समिति अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में गौशाला परिसर में गोवंश के लिए निर्मित नए शेड का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।  इस अवसर पर महाराज श्री ने उपस्थित जनों को संबोधित भी किया। 

उल्लेखनीय की पूज्य महाराज श्री राधे कृष्णा जी इटारसी में नानी बाई रो मायरा की कथा श्रवण करने पधारे हैं इस श्रृंखला में उन्होंने श्री की कृपा गौशाला पहुंचकर नवीन सेट का लोकार्पण किया एवं गौ माता के महत्व का वर्णन करते हुए नागरिकों को संबोधित किया महाराज श्री ने क्षेत्रीय विधायक डॉ शर्मा के साथ गौशाला का निरीक्षण कर गोवंश को चारा भी खिलाया। गौशाला संचालन समिति के प्रमुख रमेश चांडक ने महाराज श्री का शाल श्रीफल से स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगार ने किया। इस अवसर पर सभापति राकेश जाधव, प्रदीप मालपानी, विजय मालपानी, उमेश अग्रवाल, गुलाबचंद अग्रवाल, अशोक मालवी, संजय गोठी, अनिल राठी, ओपी गांधी, विपिन चांडक, अर्पण महेश्वरी, प्रहलाद बंग, पंकज अग्रवाल, श्रीकांत मोलसरिया, जगदीश मालवीय (गौशाला व्यवस्थापक) सहित अन्य उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post