शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिनांक 18 दिसंबर 2025 को एक शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण में महाविद्यालय की 24 छात्राओं ने सहभागिता की।प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि “इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के ज्ञानवर्धन एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।”
शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय एवं राज्य संग्रहालय का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, मानव विकास की प्रक्रिया, लोकजीवन, ऐतिहासिक धरोहरों तथा सांस्कृतिक विविधता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। संग्रहालयों में प्रदर्शित सामग्री ने छात्राओं की शैक्षणिक समझ को और अधिक सुदृढ़ किया।
यह शैक्षणिक भ्रमण स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री स्नेहांशु सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डॉ. मुकेश बिष्ट, श्री रविंद्र चौरसिया, कुमारी नीतू अहिरवार एवं डॉ. नेहा सिकरवार भी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से भ्रमण सुचारु एवं अनुशासित रूप से संपन्न हुआ।
प्राचार्य
डॉ. आर. एस. मेहरा
.jpg)
