नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कि प्रत्येक इकाई को सशक्त बनाना मेरा प्रथम लक्ष्य--राजेश बड़ोले
इटारसी । आगामी 21 दिसंबर को उज्जैन शहर में अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन होना है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश बडोले कसरावद गुरुवार को इटारसी सामाजिक इकाई में पधारे ।श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज में उनका स्वागत शाल श्रीफल पुष्पहार से किया गया। उनके साथ निवृत्तमान महासभा के महामंत्री महेंद्र शुक्ला एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश कोटवाले भी आएम नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की इटारसी इकाई के अध्यक्ष मनमोहन पगारे ने अतिथियों का स्वागत किया ।इस अवसर पर पूर्व महामंत्री महेंद्र शुक्ला ने कहा कि इटारसी इकाई का महासभा में महत्वपूर्ण स्थान है। सन 2017 में इटारसी इकाई ने महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन जो आयोजित किया था उसकी प्रशंसा आज भी होती है। पूर्व उपाध्यक्ष योगेश कोटवाले ने कहा कि इटारसी का सम्मेलन स्वागत सत्कार कभी कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इटारसी इकाई का अपना अलग महत्व है। इटारसी इकाई के अध्यक्ष मनमोहन पगारे ने कहा कि समाज की महासभा का यह मुख्य दायित्व होना चाहिए कि वह इकाई को मजबूत करें ।उन्होंने राजेश बडोले को इटारसी इकाई की ओर से शुभकामना दी। इकाई के सचिव एवं महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पगारे ने राजेश बडोले के किए गए कार्यों का उल्लेख किया। महासभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश बडोले ने कहा कि इटारसी इकाई से उनका गहरा संबंध है यहां की इकाई ने सदैव समाज का नेतृत्व किया है मउन्होंने कहा कि 2017 का राष्ट्रीय सम्मेलन ना भूतों ना भविष्यति। यह यादगार जीवन भर रहेगी। राजेश बडोले ने कहा कि वह महासभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। उनकी कोशिश रहेगी की महासभा के माध्यम से प्रत्येक इकाई को मजबूती प्रदान की जावे। उन्होंने इटारसी इकाई के मतदाताओं से अनुरोध किया कि उनके पक्ष में इकाई के पदाधिकारी मतदान करें। उन्होंने महासभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में अपना विजन डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साकल्ले ने किया। संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर के पाराशर, अशोक पाराशर,नन्हेलाल दफ्तरी,सुशील पारासर, सहित विकास पगारे मौजूद थे।

