ad

भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा कंबल व ऊनी टोपी वितरण


 

भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा कंबल व ऊनी टोपी वितरण

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा द्वारा शाखाध्यक्ष श्री सतेंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में वनवासी कल्याण सहायतार्थ कड़ाके की ठंड में दीन-असहाय एवं नन्हे बालक-बालिकाओं को कंबल एवं ऊनी टोपी का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य गतिविधि संयोजक (सेवा) प्रमुख श्री प्रदीप जायसवाल के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

कंबल वितरण कार्यक्रम जौनपुर सिटी स्टेशन, रोडवेज, ऊर्दू बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में रात्रि 11 बजे, लगभग 11 डिग्री तापमान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ• प्रेम कुमार संतोषी, पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव संतोष अग्रहरि, अतुल सिंह, आशुतोष पाठक, दीपक केशरी, कृष्ण कुमार सहित परिषद के अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post