ad

ब्राह्मण महिला संगठन ने किया “आओ मनाएं तुलसी दिवस” कार्यक्रम का आयोजन


 

ब्राह्मण महिला संगठन ने किया “आओ मनाएं तुलसी दिवस” कार्यक्रम का आयोजन

सिवनी मालवा। ब्राह्मण महिला संगठन ने ज्ञान गंगा हाई स्कूल में “आओ मनाएं तुलसी दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परशुराम सेना संभाग अध्यक्ष आरती शर्मा रहीं। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि पाश्चात्य सभ्यता की अंधी दौड़ में हम अपने संस्कार, संस्कृति और प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, जिसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है।

आरती शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है और इसे राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाने की आवश्यकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और उनके भोग में तुलसी पत्र अनिवार्य माना गया है। वैदिक दृष्टि से तुलसी का पौधा वास्तु दोष निवारण में सहायक है, घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आध्यात्मिक सकारात्मकता बढ़ाता है। इसके औषधीय गुण अनेक रोगों से रक्षा करते हैं तथा आयु वृद्धि में सहायक माने जाते हैं।

कार्यक्रम में ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष ज्योति व्यास ने कहा कि आज जरूरत है कि बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से हटाकर भारतीय संस्कृति की ओर मोड़ा जाए। उन्होंने सभी से 25 दिसंबर को तुलसी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और परिवारों में तुलसी के महत्व को समझाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि औषधीय, धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सनातन धर्म में वृक्ष और पौधे धार्मिक आस्था के साथ-साथ वैज्ञानिक और औषधीय महत्व भी रखते हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ता चंचल शास्त्री, रश्मि थापक, अधिवक्ता सोनू पाठक, दीप्ति भारद्वाज, माधवी तिवारी, प्राचार्य शरद शास्त्री, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post