इस बार मकर संक्रांति 15 तारीख को ही मनाई जाएगी
भोपाल। इस बार मकर संक्रांति 15 तारीख को ही मनाई जाएगी । मकर संक्रांति का पर्व सूर्योदय कालीन माना गया है जिस दिन का सूर्य उदय मकर राशि का होता है उस दिन यह पर्व मनाया जाता है यह व्रत पर्व एवं त्योहार तीनों की श्रेणी में आता है इस वर्ष तारीख 14 को अपराहांत काल दोपहर के बाद मकर संक्रांति अर्की है अतः तारीख 15 को मकर राशि का सूर्योदय होगा इस कारण सभी जगह मकर संक्रांति 15 तारीख को मनाई जाएगी ब्रह्म मुहूर्त से स्नान दान पुण्य काल आदि प्रारंभ हो जाएंगे संक्रांति काल में पवित्र गंगा की टेशन पर तत्वों पर स्नान करना लाभप्रद माना गया है मकर संक्रांति का स्नान रोग नाशक होता है इस दिन गर्म वस्तुओं कंबल, तिल आदि का दान करने का महत्व है। संक्रांति उत्सव में पतंग उड़ाने का भी रामचरितमानस में वर्णन किया गया है जो हनुमान जी से संबंधित है। मकर संक्रांति काल के बाद से शुभ मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। कई लोग इस दिन उत्तरायण सूर्य का व्रत करते हैं इस दिन के अधिष्ठात्र देवता भगवान सूर्य हैं मकर संक्रांति के से ठंड धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। कृषि फसलों की हरियाली फूल प्रकृति को मनोरम बनाती है यह हर्ष का त्यौहार भी है।
- पंचांगकार पंडित विनोद गौतम
9827322068
.jpg)
