ad

काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 187 वीं गोष्ठी आयोजित की गई



काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 187 वीं गोष्ठी आयोजित की गई

काशी। काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 187 वीं गोष्ठी आयोजित की गई।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता श्री सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, मुख्य अतिथि आलोक सिंह बेताब, विशिष्ट अतिथि डा. छोटे लाल मनमीत, संचालन विजय चंन्द्र त्रिपाठी ने किया।

 इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना डा. छोटे लाल मनमीत ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। 

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, गोपाल केशरी, प्रदीप कुमार, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, आलोक सिंह बेताब, विजय चन्द्र त्रिपाठी, डा. छोटे लाल मनमीत, दिनेश दत्त पाठक, गणेश सिंह प्रहरी, रामजतन पाल,आशिक बनारसी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी,आनंद कृष्ण मासूम,जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, उमेश सिंह इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में  सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।


भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष, 

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post