विशाल जैन पवा साहित्य रत्न सम्मान 2026 से विभूषित
मनहरण घनाक्षरी छंद, मुक्तक एवं संस्मरण लेखन प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
तालबेहट (ललितपुर) एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए नवोदित लेखक विशाल जैन पवा को साहित्य रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। वहीं वागीश्वरी काव्य निधिरिणी प्रयागराज द्वारा आयोजित मनहरण घनाक्षरी छंद, मुक्तक एवं संस्मरण लेखन प्रतियोगिता में प्रथम एवं भाव पल्ल्वन लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने जगदीश साहित्य संस्थान प्रयागराज द्वारा प्रदत्त विषय गीत दिवस पर लेखन कर श्रेष्ठ रचनाकार का प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। आराधिका साहित्यिक मंच द्वारा आयोजित बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठी में भी सहभागिता निभाई, जिसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा अभी तक 55 से अधिक छंद सहित विभिन्न विधाओं में 550 से अधिक रचनाओं का सृजन कर चुके हैं।
.jpg)
