खंभोलज साहित्य सेवा संस्था 'गणतंत्र दिवस' पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
गांधीनगर । खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर डी बाजपेई सम्पादक जनोदय न्यूज़ विज़न लखनऊ थे। अतिथि विशेष आंध्र प्रदेश, विशाखापत्तनम से के. वी. शर्मा जी थे। मेहमानों में छत्तीसगढ़ के फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्रा थे, सरस्वती वंदना उषाबेन दावड़ा ने की। मेहमानों का परिचय और स्वागत डॉ. शैलेष वाणिया 'शैल' ने किया। संस्था की नेशनल सेक्रेटरी प्रीति परमार 'प्रीत' ने व्हाट्सएप फोरम की खूबसूरती बढ़ाई। इस मौके पर कुल 25 कवि दोस्तों ने अपनी रचनाएं स्क्रीन पर उतारीं। ग्रुप में 603 लोगों की भीड़ थी। प्रोग्राम में डिजिटल सर्टिफिकेट संस्था की प्रेसिडेंट द्वारा दिया गया। अंतमे धन्यवाद किरण चोनकर 'दीवानी' थी, कवि सम्मेलन में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल आदि राज्यों के कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
.jpg)
