ad

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच की गोष्ठी हुई


 

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच की गोष्ठी हुई

काशी । काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 188 वीं गोष्ठी छित्तुपुरा में आयोजित की गई थी।इस गोष्ठी की अध्यक्षता डा. छोटे लाल मनमीत, मुख्य अतिथि राकेश प्रसाद दूबे, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार, संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्न ने किया।

इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना गजलकार गोपाल केशरी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। 

इस गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, गोपाल केशरी, प्रदीप कुमार, डा. छोटे लाल मनमीत, गणेश सिंह प्रहरी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी,राकेश प्रसाद दूबे, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, विमल बिहारी,फुर्तीला बनारसी, उमेश सिंह इत्यादि रहे। आज की गोष्ठी में  सभी रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचना का काव्य पाठ किया। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।


भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष, 

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post