ad

सामूहिक गोद भराई एवं हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम का आयोजन हुआ


 

सामूहिक गोद भराई एवं हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम का आयोजन हुआ

इटारसी । सेक्टर 4 वार्ड 20 ओर 19 केंद्र 137 में सामूहिक गोद भराई एवं हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन में अटल बाल पालक श्रीमती रीना तिवारी और श्रीमती राखी दुबे के सहयोग से वार्ड पार्षद श्रीमती गीता पटेल की उपस्थिति आयोजित किया गया जिसमें गवर्मेंट डॉ श्री कुलदीप राजपूत (दांत रोग विशेषज्ञ) लालन पालन से दिल्ली से हर्षिता यादव,आदर्श श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।।      गर्भवती माताओं को 1000 दिवस की जानकारी दी गई एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु को जन्म देकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है ये डॉ कुलदीप  द्वारा बताया गया । लालन पालन के वीडियो दिखाए गए और उनसे संबंधित चर्चा हितग्राही से की गई । अन्य सभी योजनाओं की जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला द्वारा दी गई ।

 वार्ड पार्षद श्रीमती गीता पटेल , अटल बाल पालक श्रीमती रीना तिवारी,श्रीमती राखी दुबे  द्वारा गर्भवती को आने वाले शिशु के लिए शुभकामनाएं दी वार्ड की समस्त कार्यकर्ता सहायिका मौजूद रही ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post