बसंत उत्सव, नर्मदा जयंती पर रुद्र देवेश्वर मंदिर में मोनी बाबा के सानिध्य में अखंड कीर्तन भजन संध्या विशाल प्रसादी भंडारा संपन्न
सागर। तिली स्थित वृंदावन वाटिका में श्री रुद्र देवेश्वर महादेव मंदिर में परम संत श्री मोनी बाबा के सानिध्य में 108 वेद पाठी बटुकों विप्रजनों ने वेद मंत्र के साथ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती, रूद्र देवेश्वर भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना, याज्ञिक सम्राट पंडित सनत कुमार खमपरिया के निर्देशन में बसंत उत्सव एवं नर्मदा जयंती का पावन पर्व प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम कन्या पूजन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ वीरेंद्र पाठक, एडवोकेट पंडित आशीष चतुर्वेदी, पंडित ऋग्वेद त्रिपाठी, पंडित मुदित दुबे, पंडित नरेंद्र नायक ने संस्कृत के श्लोक के साथ विशाल प्रसादी भंडारा स्वस्ति वाचन, सनातनी परंपरा से समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को तिलक लगाकर स्वागत संपन्न किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्य्क्ष एवम धर्म आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी ने कहा कि मां सरस्वती के प्रकटोत्सव बसंत पंचमी पर प्रत्येक प्राणी के मन में उल्लास, ऊर्जा का अद्भुत संचार होता है माता नर्मदा की कृपा से हम सबको स्वस्थ जीवन और शक्तिशाली होना चाहिए इससे आत्मरक्षा की अनुभूति एवं अवचेतन मन की शक्ति में अभूतपूर्व वृद्धि होती है। पंडित सनत कुमार खम्परिया ने कहा कि बुद्धि की देवी मां वीना पाणी औऱ त्वदीय पाद पंक्जम नमामि देवी नर्मदे की कृपा से जव आप के विचार और विश्वास हमेशा रक्षा करने जीवन सिद्धांत के सामंजस्य बनाएंगे। तो हम सब अधिक क्षमता से सनातन धर्म प्रभावना बढ़ाने दया क्षमा करुणा को प्रवाहित करेंगे। मेधावी छात्रा तपस्या ने रामधारी सिंह दिनकर की रश्मिरथी और आराध्या ने श्री गणेश अथर्वशीर्ष सुनाकर सभी को मंत्रमुगध किया।वहीं स्तुति एवम संस्कृति खम्परिया ने शास्त्रीय संगीत में भजन सुनकर सम्मोहित किया, भाजपा के जिला अध्य्क्ष पंडित श्याम तिवारी ने ऐसे धार्मिक आयोजनों की प्रसंसा करते हुए कहा कि हिन्दू समाज मे समरसता का बातावरण आवस्यक है। इसके साथ ही अखंड कीर्तन भी गौरी शंकर सीताराम जय पार्वती शिव सीताराम की ध्वनि से सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक उत्सव में पहलवान मंदिर के संस्थापक पंडित रामेश्वर प्रसाद तिवारी, सर्वेश्वर उपाध्याय, टीकाराम त्रिपाठी रुद्र, डॉ ऋचा त्रिपाठी, आचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री, अनिकेत मिश्रा, दीपेश पाठक, अजय तिवारी, त्रिलोक तिवारी, साहित्यकार पंडित महेश त्रिपाठी, पंडित अभय दुबे, ममता त्रिपाठी, ओम पांडे हरेंद्र नायक, प्रवीण नायक, कल्पना राजपूत, दिनेश शुक्ल, पवन शर्मा, कल्पना राजपूत आदि ने मोनी बाबा से आशीर्वाद लिया इस धर्म उत्सव के आयोजक पंडित सनत कुमार खम्परिया, आशीष चतुर्वेदी, डॉक्टर वीरेंद्र पाठक ने सभी का आभार माना।
.jpg)
