ad

विश्व हिंदी दिवस पर भव्य साहित्यिक आयोजन


 

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम ( राष्ट्रीय)के तत्वाधान में विश्व हिंदी दिवस पर भव्य साहित्यिक आयोजन

नील गगन में चमके चमचमआज प्रकाशित यह हिंदी: राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि अशोक गोयल

अयोध्या । श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम (राष्ट्रीय) के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के पावन अवसर पर एक अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ कवि-कवयित्रियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल ‘चक्रवर्ती’ जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीना गोयल जी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि राम अवतार शर्मा ‘राम’ जी रहे। सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ राम अवतार शर्मा ‘राम’ जी द्वारा किया गया।

विश्व हिंदी दिवस की इस सुंदर संध्या को देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे कवि-कवयित्रियों ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से स्मरणीय बना दिया। काव्य-पाठ करने वाले कवि-कवयित्रियों में वृंदा 'वाणी', लालाराम ब्रजवासी डिग,नीतू नागर ‘अंबर’, प्रशांत सोऊ, प्रा. मनीषा नाड़गौडा, विनोद कुमार वर्मा, डॉ. विनोद कुमार हंसोड़ा, सुनीता मिश्रा, जनकवि सुखराम शर्मा, चंद्रकला शर्मा (प्रधान पाठक), राजेश कुमार शर्मा, डॉ. सुप्रीति चावला, आत्मप्रकाश कुमार, मेघराज श्री श्रीमाल, राजेश तिवारी ‘रंजन’, श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ‘साँझ’, नंद किशोर बहुखंडी, राम किशोर पाठक, डॉ. मुरली मनोहर भट्ट, कुमारी किरण, सुषमा भंडारी, अरविंद कुमार ‘अनोखे’, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, रीता गुगलानी, चंद्र प्रकाश पाठक, डॉ. कुमकुम शुक्ला, श्रीमती कल्पना सचदेव, ममता गुप्ता, कवि छगनलाल मुथा, सविता मेहरोत्रा ‘सुगंधा’, अंजना कुमारी केशरी ‘मंजू’, अंकिता पटेल, चौधरी बिलाल, राम स्वरूप मयूरेश, निरंजन कुमार तिलक ‘अंकुर’, ईश्वर चंद्र विद्यावाचस्पति तथा मनोज मंजुल ‘ओज’ शामिल रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में हिंदी भाषा की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post