नवल रक्त दान सेवा ग्रुप : समाज सेवा की मिसाल बने कुलदीप महालहा, 105 वीं बार किया रक्तदान
इटारसी । आज के दौर में जहाँ लोग अपने लिए जीते हैं, वहीं कुलदीप महालहा ने मानवता की एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने अब तक 105 बार रक्तदान कर सेंकड़ों लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई है।
O- नेगेटिव जैसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप के बावजूद, कुलदीप हर जरूरतमंद के लिए हमेशा आगे आते हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनका हर रक्तदान कई मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित हुआ है।
कुलदीप का कहना है,“अगर मेरे खून से किसी की जिंदगी बचती है, तो इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं।”
उनकी इस निस्वार्थ सेवा से पूरे शहर में प्रेरणा की लहर है। युवा पीढ़ी भी अब रक्तदान के लिए आगे आ रही है।
समाज के लिए उनका संदेश साफ है —“रक्तदान महादान है, हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए।”
कुलदीप महालहा सच मायनों में समाज के रियल हीरो हैं, जिन पर पूरे शहर को गर्व है।
.jpg)
