26 मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया
इटारसी । सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ और बाबा गोदड़ी वाला धाम (इटारसी) के संयुक्त तत्वावधान में समाज सेवा के लिए निरंतर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
बाबा गोदड़ी वाला धाम द्वारा संचालित नेत्र जांच केंद्र, सेवा सदन इटारसी के तकनीकी सहयोग से 19 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद सेवाएं प्रदान करता है। निःशुल्क शिविर 26 मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा: शिविरों में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ ले जाया गया। वहां उनके रहने, खाने और ऑपरेशन की व्यवस्था अस्पताल और ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क की जाती है।
आयोजित शिविर में जिला समन्वयक सौरभ डोंगरे , शुभम सराठे , रानी राजपूत एव सनी चेलानी का विशेष सहयोग रहा ।
.jpg)
