ad

'संकल्प से समाधान अभियान' के तहत दिव्यांगता जांच शिविर संपन्न, 35 बच्चों के बने प्रमाण पत्र


 

'संकल्प से समाधान अभियान' के तहत दिव्यांगता जांच शिविर संपन्न, 35 बच्चों के बने प्रमाण पत्र


 इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को राठी अस्पताल प्रांगण में विशेष दिव्यांगता जांच एवं प्रमाणन शिविर का सफल आयोजन किया। संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शासन की जनहितकारी योजनाओं से जोडऩा रहा।
 सुव्यवस्थित संचालन और विशेषज्ञ जांच
यह शिविर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सफदर खान ी देखरेख में जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञों ने शिविर में आए बच्चों का सूक्ष्म परीक्षण किया।
 35 बच्चों का हुआ प्रमाणन
शिविर के दौरान कुल 35 बच्चों की जांच कर उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जिनमें अस्थि बाधित 22 बच्चे, मानसिक दिव्यांगता 09 बच्चे, अल्प दृष्टि 03 बच्चे, श्रवण बाधित 01 बच्चा शामिल है।
योजनाओं से जुडऩे का मार्ग प्रशस्त
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि कई बच्चे प्रमाण पत्र के अभाव में शिक्षा, छात्रवृत्ति और पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस शिविर के माध्यम से अब इन पात्र बच्चों को शासन की सभी कल्याणकारी सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इस मानवीय पहल की नगरवासियों ने सराहना की है, जिससे दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह आसान हुई है

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post