ad

डॉ देवानी ने वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया


 

डॉ देवानी ने वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच का हर वर्ष फरवरी माह में होंने वाला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर सुनील देवानी के चिकित्सालय में निशुल्क संपन्न हुआ।

मंच प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बतलाया कि कार्यक्रम में उपस्थित  सदस्यों के ब्लड प्रेशर एवं सुगर की गहनता से जांच की गई। 

रक्त परीक्षण की रिपोर्ट का बिन्दुवार अवलोकन कर उचित मार्ग दर्शन दिया गया।

डॉक्टर सुनील देवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों से कहा कि 60 वर्ष से ऊपर वाले वरिष्ठ नागरिक जनों को स्वस्थ रहने के लिए  अपने खान-पान एवं दिनचर्या में विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाने में नमक तीन ग्राम से कम लेना चाहिए। खानपान में बदलाव के लिए कार्बोहाइड्रेट अर्थात अचार, पापड़, आलू ,नमकीन ,तेल ,मैदा को कम से कम मात्रा में लेना चाहिए ,इसके चलते खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से निजात मिलती है। प्रोटीन की मात्रा शरीर के वजन के अनुसार प्रति किलो पर 1 ग्राम होना चाहिए। प्रतिदिन 45 मिनट तक तेज गति से चलना चाहिए। व्यायाम भी प्रतिदिन करना चाहिए । प्रति दिन 15 मिनट का ध्यान और प्राणायाम भी करना चाहिए ।हर परिस्थिति में स्वयं को खुश रखने की आदत डालनी चाहिए। 

कार्यक्रम का संयोजन राजकुमार दुबे ने किया।

 मंच अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया ने चिकित्सक  डॉक्टर सुनील देवानी की मंच के सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post