अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रैक्टर व 40 ट्रॉलियों का स्टॉक जब्त
सिवनी मालवा। अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डेहटी के पास तीन ट्रैक्टर जब्त किए। यह कार्रवाई तहसीलदार नितिन झोड़ के नेतृत्व में की गई, जहां बिना वैध अनुमति रेत का परिवहन किया जा रहा था।
इसी क्रम में कोठरा रोड पर एसडीएम विजय राय की टीम ने एक अन्य ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त किया। वहीं कोठरा रोड क्षेत्र में रेत से भरी लगभग 40 ट्रॉलियों का अवैध स्टॉक भी बरामद कर जब्त किया गया। प्रशासन ने संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आवश्यक है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाकर ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था और संसाधनों का संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
.jpg)
