वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक गोठी धर्मशाला में संपन्न
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई।
बैठक की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि राष्ट्रगान जन गण मन के गायन से बैठक आरंभ हुई।
बैठक में मंच सदस्य शिवनारायण बुधौलिया,आशा अग्रवाल एवं एनपी चिमानिया का जन्म दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
एन पी चिमानिया एवं उषा चिमानिया की 50 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर मंच सदस्यों ने बधाई देते हुए ईश्वर से उनके सुखी एवं स्वस्थ्य दांपत्य की कामना की।
मंच के सदस्यों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने पर डॉ सुनील देवानी को आभार पत्र सौंपने का निर्णय हुआ।
बैठक को डॉ एके शुक्ला,टीआर चौलकर ने संबोधित किया।
डॉ के सी साहू ने 60 वर्ष की आयु के उपरांत स्वस्थ रहने के लिए बहुमूल्य टिप्स दिए।
कार्यक्रम के अंत में मंच सदस्यों ने विजय शंकर द्विवेदी एवं शांति बाई चौबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में डॉ विनोद कुमार सीरिया, विजय मंडलोई ,उषा चिमानिया, डॉज्ञानेंद्र पांडे डॉए के शुक्ला डॉ केसी साहू,टीआर चौलकर,एन पी चिमानिया,राजकुमार दुबे, सुधीर गोठी ,शिव प्रकाश चौबे, मुरली मनोहर दीक्षित, सुरेंद्र सिंह तोमर ,सूरतसिंह सोलंकी , सुशील शर्मा ,एनआर अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुधीर गोठी ,सुषमा परमहंस , आदि की उपस्थिति रही।
.jpg)
