ad

इटारसी में रोजगार मेले से 79 युवक /युवतियों को मिला रोजगार


 

वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी और नगरपालिका का सराहनीय कदम, इटारसी में रोजगार मेले से 79 युवक /युवतियों को मिला रोजगार                                                            

इटारसी। वर्धमान फैब्रिक्स, बुधनी द्वारा शहर के युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद इटारसी के सहयोग से 17फरवरी  2026 को एक भव्य रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से कंपनी ने योग्य युवक/युवतियों को रोजगार देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

आडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। इस अवसर पर  वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी के  आईआर विभाग का प्रतिनिधित्व अजय मालवीय ने किया, उनके साथ टीम के आरपी शर्मा, सुनिल लिटोरिया, प्रीति जाटव, और भाव्या खरे मौजूद रहीं।

मेले में कुल 156 युवक /युवतियों ने भाग लिया, जिसमें से 79 युवक /युवतियों का चयन किया गया।  शेष युवक/युवतियां आवश्यक दस्तावेज और आयु मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण चयन से वंचित रहीं।

वर्धमान फैब्रिक्स आई आर के प्रतिनिधि अजय मालवीय ने बताया कि चयनित युवक /युवतियों को 18 फरवरी सुबह 9 बजे कंपनी में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, जहां उनकी ज्वाइनिंग और कंपनी का भ्रमण कराने की व्यवस्था होगी।

चयनित युवक /युवतियों को पहले 3 माह की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसके बाद योग्यता और कार्य कुशलता के आधार पर उन्हें नियमित नौकरी प्रदान की जाएगी। प्रारंभिक वेतन 12150 रुपये प्रति माह तय है।

 नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कंपनी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा,

जब बेटे /बेटियां आत्मनिर्भर बनते हैं, तब पूरे परिवार की प्रगति सुनिश्चित होती है। वर्धमान फैब्रिक्स का यह प्रयास समाज और शहर के विकास में भी योगदान देगा।

रोजगार मेले के सफल आयोजन में नगरपालिका के कमलकांत बढ़गोती, जगदीश पटेल व अधिवक्ता आशीष मालवीय व टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post