वार्ड क्रमांक 9 और 10 के शहीद पटेल कॉलोनी में बरसों से कच्ची सड़कों के नवीन निर्माण का किया भूमि पूजन
सिवनी मालवा । वार्ड क्रमांक 9 और 10 में शहिद पटेल कॉलोनी की सहायक कच्ची सड़को का भूमि पूजन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद श्रीमती प्रीति शुक्ला नपा उपाध्यक्ष स्वाती गौर के कर कमलो से संपन्न हुआ कार्यक्रम में पंडित जी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चन कर भूमि पूजन कराया गया। वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद पटेल कालोनी के निर्माण होने से लेकर आज तक वर्षों से उसकी सहायक सड़के बंद पड़ी थी जिसे जनता के आशीर्वाद से पार्षद बनने के तुरंत बाद ही सबसे पहले उनका अर्थ वर्क कराकर उनको चलने लायक बनाया था किंतु उसके बाद भी उक्त सड़के पथरीली ओर कच्चा रास्ता होने से कीचड़ बना हुआ रहता था जिससे राहगीर परेशान थे वार्ड के परिवारजनों की मांग पर आज नपा द्वारा मुख्यमंत्री आधोसंरचना 4 फेज के अतर्गत सी.सी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया इसके साथ ही कुछ दिन पहले ही वार्ड 9 में शंकर मंदिर के पीछे शिक्षक कॉलोनी में भी टूटी सड़को के कारण जल भराव की समस्या बनी रहती थी वहां पर भी सी.सी सड़क ओर नाली निर्माण कराकर जल भराव की समस्या को समाप्त किया अब दोनों कालोनियों में सड़क निर्माण करके वार्डवासियों की समस्या का समाधान कर रास्ता सुगम बनाया वहीं उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास और वार्ड के परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण करना हमारी पहली प्राथमिकता है और आगे भी रहेगी। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद दुर्गेश उइके ने बताया कि हमारे वार्ड के लोगों को इस रोड की बहुत जरूरत थी क्योंकि मुख्य सड़क व्यस्त होने पर लोग इनका ही उपयोग करते है जो आज पूरी हुई। पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार ओर दुर्गेश उईके ने पत्रकार बंधुओ का विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वार्ड के विकास कार्यों को पूरा करने पर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन का विशेष धन्यवाद आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष रितेश जैन ने अश्वत किया कि शहर में विकास के कार्य में कोई कमी नहीं रहेगी जो शेष कार्य रहे हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन भाजपा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पार्षद श्रीमती प्रीति शुक्ला नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौर वरिष्ठ नेता शैलेंद्र गौर पार्षद किरण राठौर तुलसीराम कुशवाहा कमलेश पटेल मुख्यनगर पालिका अधिकारी अमरसिंह ऊईके कमलेश लोवंशी छोटू धपाडिया तुषार लोवंशी चिंटू लोधा राजेश गौर उमेश यादव अशोक राजपूत राजाराम वर्मा हरिदास गौर अशोक वर्मा महेश लोवंशी रामविलास वर्मा अशोक धाकड़ सुनील लोवंशी श्रवण राजपूत सुनील सोनी दुर्गा प्रसाद लोवंशी प्रकाशचंद लोवंशी अनिकेत राजपूत गौरव मालवीय डब्बू वर्मा सहित पत्रकारों में अरुण कश्यप शशांक मिश्रा पवन जाट की विशेष उपस्थिति थे एवं नगर पालिका से इंजीनियर अर्पित कटियार गब्बर भदोरिया दुर्गेश कटारे श्याम यादव कान्हा गौर अश्वनी बैरागी आदि सहित वार्ड के परिवारजन माता बहने बड़े बुजुर्गों की गरिमामय उपस्थित रही।
.jpg)
