ad

ग्राम पंचायत भट्टी के सरपंच सचिव की शिकायत एसडीएम एवं तहसीलदार को की गई


 

ग्राम पंचायत भट्टी के सरपंच सचिव की शिकायत एसडीएम एवं तहसीलदार को की गई

 इटारसी । ग्राम पंचायत भट्टी के निवासी हरिराम गोंड जो की ग्राम पंचायत भट्टी में विगत 30 वर्षों से निवास कर रहे हैं और यह गांव का अति  गरीब व्यक्ति है जिसके पास स्वयं का पुराना राशन कार्ड परिचय पत्र एवं आधार कार्ड उपलब्ध है लेकिन पंचायत के द्वारा इसकी समग्र आईडी डिलीट कर दी गई है जो की 4 वर्षों से लगातार आवेदन देने के बाद नहीं बनाई जा रही है जिस कारण इसे शासन का कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है आज ग्रामीणों के द्वारा हरिराम को एसडीम महोदय के सामने प्रस्तुत किया गया एवं तहसीलदार महोदय के सामने प्रस्तुत किया गया । सरपंच सचिव द्वारा लगातार ग्राम में अनियमिताएं एवं लापरवाही की जा रही है जिसे लेकर आज शिकायत पत्र ग्रामीणों द्वारा दिया गया ।

 अखिलेश पांडे ने बताया हरिराम जी आदिवासी समाज से आते हैं । हमारा ब्लॉक आदिवासी विकास खंड केसला है लेकिन सरपंच सचिव द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है और प्राथमिक सदस्यों को लाभ नहीं दिलाया जा रहा है जिसे लेकर आज हमारे द्वारा शिकायत की गई है ।

 अंकित वर्मा ने बोला हमारे द्वारा कई बार  शिकायत की जा चुकी है लेकिन सरपंच सचिव द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई ।

अगर निराकरण नहीं होता है तो उच्च अधिकारियों से इसकी आगे कार्रवाई की जाएगी आवेदन देने वालों में हरिराम  अंकित वर्मा अखिलेश पांडे गोलू भाई जान  एवं अनेक ग्रामीण शामिल  शामिल थे ग्रामीणों ने सरपंच सचिव का उचित कार्रवाई की मांग की ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post