ad

ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन : क्या मंगल कराएगा दंगल : पंचग्रही योग का प्रभाव हुआ शक्तिशाली


 

ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन : क्या मंगल कराएगा दंगल : पंचग्रही योग का प्रभाव हुआ शक्तिशाली

भोपाल। सोमवार। 23 फरवरी  सायं काल ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन कर रहे हैं मंगल मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल- सेना, पुलिस गोलीबारी ,बारूद जुलनशील पदार्थ इत्यादि का कारक ग्रह है यह । युद्धात्मक जैसी स्थितियों के संकेत देता है खास तौर पर जब यह पांच ग्रहों में शामिल हो जाता है। ज्योतिष मठ संस्थान के पंडित विनोद गौतम ने बताया की वर्तमान समय पर मंगल के कुंभ राशि में आने से पंचग्रही योग बलवान हो गया है एक ही राशि में पांच ग्रह ईखट्टे हो गए हैं सूर्य, मंगल, बुध, राहु, एवं शुक्र का पंचग्रही योग बनेगा है यह देश दुनिया के लिए अशांति कारक है यह योग सप्तग्रही में परिवर्तन होगा तब स्थितियां। और भी विकृत एवं संकट पूर्ण हो जाएगी मंगल भूमि का कारक भी है अतः पृथ्वी में प्राकृतिक प्रकोप भूकंप आदि की घटनाएं भी घटित हो सकती हैं अतः सावधानी की आवश्यकता है पांच ग्रह योग के प्रभाव से देश दुनिया में राजाओं में आपसी परस्पर वैर एवं द्वंद की स्थितियां निर्मित होती हैं यह योग सर्वदा अशुभ स्थितियां निर्मित करता है जिसका शास्त्रीय प्रमाण भी है यह सप्तग्रही  योग जो 20 मार्च को बनने जा रहा है यह पूर्व में 1971 ई एवं 1962 ईस्वी में बना था जब विश्व को संकट पूर्ण स्थितियों से गुजरना पड़ा था अतः वर्तमान समय पर एक जुड़ता की आवश्यकता है यह योग भारत की प्रभाव राशि में बन रहा है लेकिन जो सप्तग्रही  योग है वह धर्म की राशि मीन में बनेगा अतः धर्मांधी युद्ध होने की प्रबल संभावना विश्व में है ।ऐसा ज्योतिषीय ग्रह संकेत दे रहे हैं। 

ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम 

ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल 

9827 322068 

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post