ad

सद्भावना मंच द्वारा मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती


 

सद्भावना मंच द्वारा मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मराठा साम्राज्य के संस्थापक, वीरता, कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के धनी छत्रपति शिवाजी जी महाराज की 396 वीं जयंती मनाई गई। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे देश के लिए वीरता की एक मिसाल हैं। शिवाजी महाराज को मराठा साम्राज्य के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। साथ ही इन्हें भारतीय नौसेना का जनक भी माना जाता है। महान मराठा योद्धा, रणनीतिकार और स्वतंत्र मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीशचंद्र चौरे, अनुप शर्मा गणेश भावसार, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, अर्जुन बुंदेला, कमल नागपाल, त्रिलोक चौधरी, सुरेश मालवीय, राधेश्याम शाक्य, प्रमोद यादव, तुलसी राम अटूदे, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने विचारों के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post