शासकीय कन्या महाविद्यालय में पुलवामा के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में आज पुलवामा हमले की बरसी पर देश के वीर बलिदानियों को याद किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय परिवार ने मां भारती के वीर सपूतों को नमन करते हुए उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं और समस्त स्टाफ ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात, शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान हमें यह याद दिलाता है कि हमारी स्वतंत्रता और सुरक्षा की कीमत क्या है। हम आज जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह इन्हीं वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। युवाओं को इन वीरों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। शहीदों का यह ऋण देश कभी चुका नहीं सकता। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्राचार्य
.jpg)
