बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा एवं भव्य कीर्तन के आयोजन से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया
सिवनी मालवा । फागुन माह के पावन पर खाटू नरेश श्याम बाबा की निशान यात्रा नरसिंह मंदिर नीचे बाजार से निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल देवांश गार्डन पहुंची हाथों में निशान यात्रा में चल रहे बाबा श्याम के भक्तों में भारी उत्साह रहा निशान यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए निशान यात्रा का रास्ते में जगह जगह भक्तो द्वारा पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया रास्ते भर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा के भजन एवं बाबा की जयकारा के नारे लगाए गए ढोल और बाजे पर झूम झूम कर नृत्य किया नगर का पूरा वातावरण भक्तिमय में हो गया शाम को बाबा के कीर्तन का आयोजन देवांश गार्डन पर रखा गया पंडाल को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया गया बाबा श्याम के दरबार को भव्य सजाया गया बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर अखंड ज्योत जलाई गई कीर्तन में इत्र एवं पुष्प की वर्षा की गई श्रद्धालुओं द्वारा लाइन में लगकर श्याम बाबा एवं ज्योत के दर्शन किए गए इस अवसर पर भजन गायिका राजनांदगांव की राधिका शर्मा एवं कटिहार के भजन गायक आदर्श दाधिच द्वारा मधुर भजन की प्रस्तुति दी गई मधुर भजनों को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है मुसीबत यह दौड़ा-दौड़ा आता है कीर्तन की है रात बाबा जैसे अनेक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई रात्रि में बाबा की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर सचिन महेश्वरी रितेश मालवीय राजा तिवारी विनीत राठी जेएस खंडेलवाल दीपक सोनी चंद्र मोहन साबू श्याम अग्रवाल श्रीकांत अग्रवाल पंकज सोनी शेलू यादव हर्ष महेश्वरी अमित गोयल नितेश अग्रवाल सौरव अग्रवाल मोहित रघुवंशी बृजमोहन यदुवंशी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
.jpg)
