ad

डॉ.शुभदा वांजपे सूत्रधार गार्गी सम्मान 2026 हेतु चयनित


 

डॉ.शुभदा वांजपे सूत्रधार गार्गी सम्मान 2026 हेतु चयनित 

हैदराबाद। सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम *गार्गी सम्मान समारोह 2026* का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को किया जा रहा है। संस्थापिका सरिता सुराणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केन्द्र लामकान, बंजारा हिल्स में आयोजित किया जाएगा। इसका समय अपराह्न 2 बजे से रहेगा।

यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम सत्र में- 'कामकाजी महिलाओं के समक्ष घर और बाहर आने वाली चुनौतियां' विषय पर आमंत्रित विशेष वक्ता अपने विचारों से अवगत कराएंगी। वे हैं- आईटी प्रोफेशनल एवं युवा कवयित्रियां - सुदेष्ना सामन्त एवं श्रीया धपोला तथा फीनिक्स ग्रीन स्कूल की प्रशासिका ऋजु कुणाल।

इसी सत्र में लब्ध प्रतिष्ठ वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से डॉ.शुभदा वांजपे को 'गार्गी सम्मान 2026' से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व प्रथम गार्गी सम्मान 2024, हैदराबाद की ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अहिल्या मिश्र को एवं 2025 में कानपुर, उत्तर-प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती कुसुम सिंह अविचल को प्रदान किया गया था।

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, विशेष वक्ताओं और संस्था की संरक्षक सदस्या श्रीमती तृप्ति मिश्रा का सम्मान किया जाएगा। गार्गी सम्मान ग्रहीता 2026, डॉ. शुभदा वांजपे इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था की संरक्षक श्रीमती किरन सिंह मुख्य अतिथि होंगी। आकाशवाणी हैदराबाद में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ प्रोग्राम सुश्री सीमा कुमारी विशिष्ट अतिथि होंगी।

द्वितीय सत्र में बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर द्वय के कवि और कवयित्रियां काव्य पाठ करेंगे। आप सभी साहित्य प्रेमी मित्रगण सादर आमंत्रित हैं।


सरिता सुराणा 

संस्थापिका 

'सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद 

भारत

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

1 Comments

  1. सूत्रधार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, हैदराबाद, भारत द्वारा आयोजित साहित्यिक गतिविधियों के समाचार प्रकाशित करने हेतु आपका हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं आदरणीय भाई साहब।

    ReplyDelete
Previous Post Next Post