डॉ.अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित होगी बहराइच की लेखिका शमा परवीन
बहराइच । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में 14 अप्रैल को बाबा साहब स्मारक स्थल बहराइच की लेखिका, समाजसेविका शमा परवीन को डॉ.अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण श्री डॉ नानक दास जी महाराज (पुर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार) के पावन सानिध्य में यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समारोह आयोजित होगा। जिसमें 13 अप्रैल को रात्रि में सांस्कृतिक,काव्य पाठ,कबीर भजन,गायन कार्यक्रम आयोजित होगा व 14 अप्रैल को सुबह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 100 ख्याति प्राप्त हस्तियां शामिल होंगी।
डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान – 2026
अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज (पुर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार)के पावन सानिध्य में दो दिवसीय बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती महोत्सव पर पुर्व संध्या 13 अप्रैल को रात्रि में पर सांस्कृतिक, काव्य पाठ, कबीर भजन, गायन कार्यक्रम आयोजित होगा।
14 अप्रैल को सुबह आठ बजे शोभा यात्रा के साथ नौ बजे रजिस्ट्रेशन व दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ शुरू।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा साहब अति वशिष्ठ अतिथि डॉ मंजू मेघवाल राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, पद्मश्री हिमताराम भांभू पर्यावरण प्रेमी नागौर, चंपालाल जीनगर जिला कलेक्टर नागौर, रवि प्रकाश मेहरड़ा IPS पुर्व डीजीपी राजस्थान, बी डी ईदोरा एन एच आई रोड सेफ्टी इंजीनियर साहब, के पी वर्मा एम डी अजमेर विद्युत वितरण निगम, अध्यक्षता महेश शर्मा सरपंच रोहिणी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। दोपहर सवा बारह बजे धुमधाम गाजे-बाजे के साथ बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण किया जाएगा।
“डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान – 2026” हेतु चयनित महानुभावों को डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, सभी सम्मानित होने वाले महानुभावों को भारत का संविधान की प्रतियां दी जाएगी।
लेखिका शमा परवीन ने बताया कि यह कार्यक्रम बाबा साहब स्मारक स्थल,ग्राम पंचायत भवन मुख्यालय रोहिणी, जिला नागौर (राजस्थान) में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में देश विदेश से 100 लोग चयनित हुए है जिन्हें डॉ अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से नवाजा जाएगा बहराइच से शमा परवीन क्रमांक 16 पर चयनित हो हुई है जिन्हें ये सम्मान मिलेगा।
.jpg)
