कृषि उपज मंडी में महा आरती एवं विशाल भंडारा किया गया
इटारसी । कृषि उपज मंडी में चैत नवरात्रि के अवसर पर महाआरती और भंडारे का आयोजन रखा गया इस अवसर पर मंदिर को लाइटिंग से सजाया गया भजन गायको द्वारा मंदिर भजन की प्रस्तुति दी गई मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई सभी इष्ट देवता गणेश जी दुर्गा जी हनुमान जी की आरती की गई मंदिर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया मंदिर में आतिशबाजी की गई प्रसादी वितरण किया गया इसके पश्चात दोपहर को विशाल भंडारा शुरू किया गया जिसमें व्यापारी मंडी कर्मचारी जनप्रतिनिधि किसान मजदूर वर्ग सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Tags:
समाचार
.jpg)
