ad

मन्दसौर जिले की 205 ग्राम पंचायत टीबी से मुक्त, सरपंच-सचिव एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित


 

मन्दसौर जिले की 205 ग्राम पंचायत टीबी से मुक्त, सरपंच-सचिव एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

नपा अध्यक्ष  एवं कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर / विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंगलवार को मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 205 ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त घोषित करते हुए सरपंच, सचिवों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ शशि गांधी, सीएमएचओ श्री जी एस चौहान डॉ बी एल रावत नोडल अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी डॉ आशीष अग्रवाल कन्हैया लाल सोनगरा जनसंपर्क अधिकारी डॉ ईश्वर लाल चौहान राकेश शर्मा डॉ कमलेश कुमावत एम एल कश्यप सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से मंदसौर जिले ने टीबी उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सभी के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया।

विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि 205 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त होना जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मरीजों को 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंदसौर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर सर्वे और निरंतर प्रयासों से यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि पहले टीबी को लेकर भय का माहौल था, लेकिन अब प्रभावी इलाज और जागरूकता से स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने कहा कि सरकार के अभियान और संकल्प के कारण टीबी जैसे गंभीर रोग पर नियंत्रण संभव हुआ है और देश टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्ति संकल्प पत्र का विमोचन किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को टीबी मुक्त मंदसौर की शपथ दिलाई गई। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा टीबी मुक्त भारत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post