निशुल्क जांच में 21 मोतियाबिंद के मरीजों को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भिजवाया गया
इटारसी। बाबा गेलाराम जी के 96 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष में बाबा गोदडी वाला धाम एव सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से 28 व्यक्तियों की निशुल्क जांच की गई जिसमें 21 व्यक्ति मोतियाबिंद के पाए गए 10 पुरुष व 11 महिलाएं जिनको विशेष बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भिजवाया गया । इनका आना फ्री जाना फ्री रुकना दवाई लांस टोटल फ्री रहेगा ।
ऑपरेशन के बाद इनको इटारसी लाया जाएगा । शिविर में सौरभ डोंगरे रानी राजपूत सुमित सेन वाह सन्मुखदास चेलानी का विशेष सहयोग रहा ।
Tags:
समाचार
.jpg)
