नई सुबह इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद साइंस, वाराणसी को मान्यता मिली
वाराणसी । आयुर्वेद प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड (ATAB) राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (RAV), नई दिल्ली द्वारा नई सुबह इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद साइंस, वाराणसी को राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ द्वारा स्वतंत्रता भवन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित 29वें दीक्षांत समारोह में 3 वर्षों के लिए तृतीय स्तर विभिन्न कोर्सों के संचालन के लिए मान्यता प्रदान की गई।
जिसका प्रमाण पत्र नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध मनोचिक डॉ अजय तिवारी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रताप राव जाधव राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार व श्री अजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने प्रदान किया। यह मान्यता नई सुबह इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद साइंस, वाराणसी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह संस्थान द्वारा आयुर्वेद शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के प्रसार में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को दर्शाता है। इस अवसर पर डॉ अजय तिवारी ने आयुष मंत्रालय एवं एटीएबी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मान्यता संस्थान को आयुर्वेद के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, प्रशिक्षण तथा अनुसंधान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान का उद्देश्य आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक आवश्यकताओं के साथ जोड़ते हुए समाज के सभी वर्गों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। संस्थान द्वारा भविष्य में पंचकर्म, क्षारसूत्र चिकित्सा तथा मानस रोग (आयुर्वेदिक मानसिक स्वास्थ्य) जैसे विशेष क्षेत्रों में प्रशिक्षण एवं शोध गतिविधियों को और विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों और स्वास्थ्य पेशेवरों को आयुर्वेद की विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त हो सके। यह उपलब्धि पूर्वांचल क्षेत्र में आयुर्वेद शिक्षा, प्रशिक्षण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर डॉ तिवारी को सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी, डॉ अमित, संस्थान के सम्वंयक अनुराग तिवारी, राजीव सिंहा, अर्पित मिश्रा, राधिका सहित देश के जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सकों ने शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किया है।
.jpg)
