ad

विशाल घेरागम्मत प्रतियोगिता का भव्य समापन, मंडलों को किए गए सम्मानित


 

विशाल घेरागम्मत प्रतियोगिता का भव्य समापन, मंडलों को किए गए सम्मानित

सिवनी मालवा । माँ रेवा जाग्रति समिति के तत्वावधान में आयोजित चौथे वर्ष की विशाल घेरागम्मत प्रतियोगिता का आयोजन जनसहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता शनिवार रात्रि 10 बजे प्रारंभ होकर सोमवार प्रातः 6:30 बजे सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 14 मंडलों ने भाग लिया। समापन अवसर पर विजेता मंडलों को सम्मानित कर नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये कमल पाल बनाडा वाले पाल वेल्डिंग कार्यशाला बानापुरा की ओर से प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपये संत सिंगाजी मंडल राला जिला सीहोर को शंभुसिंह भाटी, नरहरि पटेल, अजित मंडलोई की ओर से दिया गया। तृतीय पुरस्कार 11000 रुपये ठाकुर मंडल ढाबा कलां को अमित पटेल, धर्मेंद्र गुर्जर की ओर से प्रदान किया गया। चतुर्थ पुरस्कार 9000 रुपये शिव भक्त मंडल श्यामू गांव को नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन की ओर से दिया गया। पंचम पुरस्कार 7000 रुपये गोपाल कृष्ण मंडल दिगबाड़ को सुनील राठौड़ सिवनी मालवा की ओर से प्रदान किया गया। छठा पुरस्कार 6000 रुपये बजरंग भक्त मंडल मत्थागांव को बंटी वर्मा की ओर से दिया गया। सातवां पुरस्कार 5000 रुपये श्याम मंडल पीतमपुर को करण पटेल, गोविंद डॉक्टर की ओर से प्रदान किया गया। आठवां पुरस्कार 3100 रुपये रामनाथ पाल की ओर से तथा नौवां पुरस्कार 2100 रुपये विजय कीर की ओर से दिया गया। इसके अतिरिक्त चार अन्य सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक हरिओम पाल, सूरजमल कहार, अमर सिंह कीर, राजेश पाल, धनराज पाल, बलबन राजपूत, अंकित पाल, ओमप्रकाश धनगर, अभिषेक पाल, शिवराम कीर सहित समिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कमल पाल, राजेश पाल सोनतलाई, विनोद रघुवंशी द्वारा किया गया

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post