ad

सीनियर सिटीजन आइडेंटी कार्ड निर्माण के लिए आन लाईन पोर्टल मध्य प्रदेश में भी खुले


 

सीनियर सिटीजन आइडेंटी कार्ड निर्माण के लिए आन लाईन पोर्टल मध्य प्रदेश में भी खुले

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक का आयोजन गोठी धर्मशाला के कक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरिया ने की।बैठक राष्ट्रगान जन गण मन के समूह गायन के साथ आरंभ हुई ।

बैठक के आरंभ में मंच सदस्यों राजेंद्र दुबे, शिवनारायण बुधौलिया , एनआर अग्रवाल, केके गुप्ता, राजेंद्र दुबे का जन्म दिवस मना कर उपहार सामग्री भेंट की गई। 

मंच के सदस्यों ने अपनी वार्षिक सदस्यता शुल्क की राशि कोषाध्यक्ष उषा चिमानिया के पास जमा की। 

बैठक में चर्चा के दौरान सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान ज्ञापन देने के माध्यम से करवाने की बात कही यथा पूरे देश में सीनियर सिटीजन आइडेंटी कार्ड बन रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश में सीनियर सिटिजन आइडेंटी कार्ड बनाने का ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से इसकी छह सुविधाओं का लाभ प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को नहीं मिल पा रहा है, ऑनलाइन पोर्टल ‌को शीघ्र खोला जाए, वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में लिफ्ट शीघ्र लगे। इटारसी शहर में भी सरकारी आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवा खाने खोले जाएं।

वरिष्ठ नागरिक मंच की सत्र 26 /27 की नवीन कार्यकारिणी  के गठन की तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई।

कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए मुरली मनोहर दीक्षित कोनिर्वाचन अधिकारी को बनाया गया।

16 मार्च को ग्राम भीलखेड़ी में आयोजित होने जा रहे दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन में सदस्यों से पहुंचने की बात कही गई।

डॉ पांडे ने मंच की कार्यकारिणी के निर्वाचन प्रक्रिया के संदर्भ में अपनी बात रखी। बैठक का समापन मंच सदस्य कवि टी आर चौलकर की  कविता सतपुड़ा की गोरियां की मधुर की प्रस्तुति से सम्पन्न हुआ।

बैठक में डॉ विनोद कुमार सीरिया, विजय मंडलोई, उषा चिमनिया, आशा अग्रवाल, सीपी ठाकुर ,एन पी चिमानिया ,डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, एनआर अग्रवाल, के के गुप्ता, अरुण मेहतो ,मुरली मनोहर दीक्षित, राजेंद्र दुबे सुरेंद्र तोमर,एन आर पढारिया ,डॉ केसी साहू ,सुधीर गोठी ,शिवनारायण बुधौलिया ,अशोक सक्सेना,टी आर चौलकर, जीपी दीक्षित ,सुरेश रघुवंशी, सुशील शर्मा ,घनश्याम दास मित्तल की सहभागिता रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post