ad

अमृता पाठशाला के श्रमिक बच्चों ने मनायीं होली : प्रेम, नेह, अनुराग, मैत्री व सहयोग की लिखी गयी नई इबारत


 

अमृता पाठशाला के श्रमिक बच्चों ने मनायीं होली : प्रेम, नेह, अनुराग, मैत्री व सहयोग की लिखी गयी नई इबारत

फ़रीदाबाद । अमृता हॉस्पिटल परिसर में पूज्य अम्मा की अनुकम्पा से संचालित श्रमिक बच्चों की, अमृता पाठशाला  में बच्चों संग श्रद्धेय स्वामी हर्षमृतानंद जी चैतन्य, खुशियों का खजाना की संस्थापिका उमा गर्ग जी व उनकी वरिष्ठ अधिकारी, नर्सिंग कॉलेज के छात्र बच्चों के साथ आये व सुन्दर ढंग से होली पर्व का आनंद लिया.

पूज्य अम्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सभी ने पुष्प अर्पित किये.

स्वामी जी ने होली पर्व की पौराणिक कथा सुनाकर बच्चों को सदपथ की महिमा बतायी. श्रीमती गर्ग ने हर्ष, मैत्री व सहयोग के लाभ के बिषय में सबको बताया. अमृता हॉस्पिटल के इंजी. अरुण जैन की कविता करें ठिठोली, खेलें होली, का सभी ने आनंद लिया.

नर्सिंग कॉलेज के बच्चों ने मनोरंजक व प्रेरक बातें बतायीं.

पाठशाला की अध्यापिका श्रीमती पूनम, श्रीमती आरती व श्रीमती रोशनी ने अपने विगत 5 वर्षों के प्रेरक संस्मरण सुनाये.

पूज्य अम्मा व उनके साथ बिताये प्रेरक पलों को बच्चों ने बताया.

सभी को मिठाई प्रसाद, खीर, फल स्वामी जी व खुशियों का खजाना टीम सदस्यों ने वितरित किये.

स्वामी जी ने सभी पर पुष्प डालकर पूज्य अम्मा के आशीर्वाद भेंट किये.

सभी ने सबको ग़ुलाल लगाकर असीम अनुराग, अपनत्व, नेह व मैत्री का परिचय दिया.

पाठशाला परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया.

विगत लगभग 5 वर्षों से संचालित यह पाठशाला कार्यरत मजदूरों व अन्य बच्चों को निशुल्क पढ़ाई, भोजन, चिकित्सा, ड्रेस, पुस्तकें व अन्य सभी सुविधायें प्रदान कर रही है.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post